बुध ग्रह का राशि परिवर्तन

07 जुलाई को बुध मिथुन राशि में गोचर करेंगे। बुध का गोचर सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर होगा और यह इस राशि में 25 जुलाई तक रहेंगे। मिथुन राशि में पहले से ही सूर्य विराजमान हैं। बुध और सूर्य का बुधादित्य योग बनेगा। इस शुभ संयोग से कुछ राशि वालों को करियर में तरक्की, धन लाभ और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। मिथुन राशि वालों को इस दौरान करियर में अपार सफलता मिल सकती है। सूर्य और बुध के बुधादित्य योग से तुला, वृश्चिक, धनु और मिथुन राशि वालों को लाभ मिलेगा। ऐसे में 07 जुलाई से 25 जुलाई तक इन राशि वालों को नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का परिणाम मिलेगा। आय के साधन बढ़ने के योग बनेंगे। नौकरी-रोजगार में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। निवेश के लिहाज से यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा।

गृह परिवर्तन 2020: 30 मार्च को होगा सबसे बड़े गृह बुध का राशि परिवर्तन,  जानिए आपके ऊपर क्या पड़ेगा इसका असर

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव इन चार राशियों पर पड़ रहा है। आइए जानतें हैं उन राशियों और उन पर पड़ रहे बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव को..

मिथुन राशि- बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है अतः स्वराशि में बुध का गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक है। ये राशि परिवर्तन आपके लिए सफलता के द्वार खोलने वाला है। नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के संयोग बन रहे हैं। परिवार एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी बुध का यह गोचर शुभ संकेत बना रहा है। ये राशि परिवर्तन आपके रुके हुए काम पूरे होने का संयोग बना रहा है। कार्य क्षेत्र में प्रगति और प्रशंसा मिलने की पूरी संभावना है। छात्रों के लिए भी ये राशि परिवर्तन शुभ संकेत दे रहा है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन नई प्रयोग या जोखिम उठाने में सहयोगी परिस्थितियों का निर्माण कर रहा है। ये समय वृश्चिक राशि वालों के लिए नया व्यापार शुरू करने या नई नौकरी करने के लिए शुभ संयोग बना रहा है।

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए ये राशि परिवर्तन निवेश के क्षेत्र में लाभ की स्थिति बना रहा है। इस दौरान किए गये निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा प्रतिफल प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले लोगों को भी नई नौकरी के मौके और सेलरी बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इसके लिए स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।