मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश

Mars the commander of the planets will change the zodiac on July 20 know  the auspicious and inauspicious effects | ग्रहों का सेनापति मंगल 20 जुलाई  को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए शुभ-अशुभ

मंगल ग्रह 20 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे और 6 सितंबर 2021 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। मंगल (Mars) का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कैसे रहेगा सभी राशियों पर प्रभाव –

मेष राशि

धन- लाभ होने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ लोगों के लिए शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि

पारिवारिक जीवन में कई समस्याएं आ सकती है। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती है। धन- खर्च सोच-समझकर ही करें। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

कर्क राशि

गुस्सा करने से भारी हानि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से कई परेशानियों का सामना आसानी से कर सकेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। परिवार में असंतोष रह सकता है। 

तुला राशि

निवेश करने के लिए समय शुभ है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह के योग बन रहे हैं। घर में शांति रहेगी।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। वाद- विवाद से दूर रहें। इस समय किसी पर भी भरोसा करने से हानि भी हो सकती है। आर्थिक हानि हो सकती है।

धनु राशि

आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

इस समय लेन-देन न करें। निवेश के लिए समय शुभ नहीं है। कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भी भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

व्यापार के लिए ये समय अच्छा रहेगा। धन- लाभ होने के उम्मीद है। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी.

मीन राशि

कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही निराकरण निकल जाएगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।